Thursday 1 October 2015

अब पार लगा राम हमे हाथ बढ़ाओ

आधार छंद - बिहारी
मापनी - 22112211221122 
संसार भरा पाप घड़ा राम बचाओ 
उपकार करो आज हमे पार लगाओ 
… 
स्वीकार करो राम यहाँ आज पुकारे 
हे नाथ हमे प्यार भरी राह दिखाओ
....
आशीष हमे प्यार भरा राम मिला अब
तकदीर सँवर आज गई आस जगाओ 

संसार दुखी दीन भरा आज यहाँ पर 
हे  राम  दुख' कष्ट हरो प्राण बचाओ 
.... 
हर मोड़ मिला साथ हमें नाथ हमारे 
अब पार लगा राम हमे हाथ बढ़ाओ 

रेखा जोशी 

No comments:

Post a Comment