Friday 2 January 2015

छोड़ा हमे सिसकते हुये लगाया दर्द सीने से


दिल की लगी को
दिल लगा कर
तुमसे
अब समझे हम 

छुपाये अपने  नयनों में 
अश्क ,
याद तेरी संग 

खोये हम
जाने कब से रहे  भटक
तन्हा तन्हा हम =

इक कसक इक  टीस 
दिल में छुपा कर 
खो गये  हो तुम

छोड़ा हमे 
सिसकते हुये 
लगाया 
दर्द सीने से 

याद को तेरी
बना लिया साथी 
उम्र भर के लिए  

दिल की लगी को
दिल लगा कर
तुमसे
अब समझे हम , 

रेखा जोशी

No comments:

Post a Comment